गिद्धौर के TET शिक्षक भी हड़ताल में हुए शामिल, कहा शिक्षकों का शोषण कर रही सरकार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

गिद्धौर के TET शिक्षक भी हड़ताल में हुए शामिल, कहा शिक्षकों का शोषण कर रही सरकार


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- गिद्धौर बीआरसी परिसर में चल रहे नियोजित शिक्षकों के  हड़ताल में शामिल टेट शिक्षकों ने 17 फरवरी को एक स्वर में कहा कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर बिहार के सभी टीईटी शिक्षक  17 फरवरी से ही हड़ताल पर रहेंगे। जब बिहार के सभी 28 संघ एक साथ आ गए है तो फिर अलग से हड़ताल करना हास्यास्पद है,सरकार हम शिक्षकों के इसी मतभेद का फायदा उठाते है। इसलिए गिद्धौर के सभी टेट शिक्षकों ने 17 फरवरी से हड़ताल करेंगे। 
हड़ताल का समर्थन करते TET शिक्षक
बैठक को संबोधित करते हुए गिद्धौर के टेट शिक्षक  राजीव वर्णवाल ने कहा कि गिद्धौर के सभी शिक्षक एकजुट है और सभी शिक्षक भाई बहन मिल कर सरकार के खिलाफ और अपने हक को पाने के लिए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर 17 फरवरी से ही है। के बैठक में राजीव वर्णवाल, साबिर अंसारी,सौरभ कुमार, प्रेमनाथ केशरी, सीतेश कुमार,आशीष भारती, नीरज कुमार, मुकेश केशरी, विश्वजीत मेहता, रिशु मेहता, संजय यादव, कुमारी खुशबू सिंह, चंद्र प्रभा कुमारी, मनीषा कुमारी, श्वेता कुमारी सहित कई टीईटी शिक्षक उपस्थित थे।

Responsive Advertisement