जमुई : T. R.नारायण हेरिटेज स्कूल ने 250 महादलितों में किया वस्त्रदान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

जमुई : T. R.नारायण हेरिटेज स्कूल ने 250 महादलितों में किया वस्त्रदान

>> शिक्षक रवि मिश्र के पहल पर महादलितों के चेहरे पर आई मुस्कान

जमुई (न्यूज़ डेस्क) :- शहर स्थित टी.आर.नारायण हेरिटेज स्कूल द्वारा 250 महादलितों के बीच वस्त्रदान कार्यक्रम आयोजित की गई। शिक्षक रवि मिश्र के इस पहल पर महादलितों के चेहरे पर मुस्कान आयी। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विद्यालय कर्मी ने मुक्त हस्त से अपना योगदान दिया।


वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने नन टीचिंग महिलाओं के बीच कपड़ा वितरण कर इस मिशन को हरी झंडी दिखलाई, जिसके बाद बिठलपुर स्थित मुशहरी टोला में शिक्षक रवि मिश्रा नन टीचिंग स्टाफ अशोक , अजय एवं सुनील के साथ मिलकर मुसहरी में कपड़ा का स्टॉल लगाकर हर ज़रूरतमंद लोगों के बीच वस्त्रदान किया।
बताते चलें कि,  टी.आर. नारायण स्कूल जमुई द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर गरीब , असहाय के बीच खुशी बाटते आये हैं। इधर, वस्त्र पाने वाले महादलित वर्ग के सैंकड़ों लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया।

वहीं, स्कूल प्राचार्या बनानी सिंह व शिक्षक रवि मिश्रा ने संयुक्त रूप से इस मिशन को एक सार्थक कदम बताते हुए आने संबोधन में कहा कि  गरीबी एक अभिशाप ज़रूर है मगर हमारा साथ और सहयोग उनकी जीवन मे खुशियों के रंग घोल सकता है।

Post Top Ad -