कैराकादो में जीविका दीदियों ने किया मुख्य राजमार्ग को जाम, BPM पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

कैराकादो में जीविका दीदियों ने किया मुख्य राजमार्ग को जाम, BPM पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप



गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क): - गुरुवार को रतनपुर पंचायत की सैंकड़ो जीविका दीदी एक साथ आक्रोशित होकर सड़क पर उतरी और रोड जाम कर दिया।
दरअसल, जीविका दीदियों ने गिद्धौर जीविका बीपीएम धर्मवीर कुमार पर अभद्रता का आरोप लगाया है और गिद्धौर-जमुई मुख्य राजमार्ग स्थित कैराकादो गांव के पास अपना मोर्चा खोल दिया।

जीविका दीदियों के सड़क पर  उतरने से तकरीबन डेढ़ घंटे तक मुख्य राज मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान सड़क जाम की वजह से  मुख्य मार्ग के दोनो तरफ वाहनों के आवगमन में परेशानी होने लगी व सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। बताया जाता है कि कई जीविका दीदी स्वच्छता किट वितरण का लाभ वंचित रखने को लेकर भी आक्रोशित थे। बीते दिन कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम गिद्धौर में ये आयोजन रखा गया था, जिसमे डीडीसी स्वयं जीविका दीदी के बीच स्वच्छता किट का वितरण किया था, जिसमे कई जीविका दीदी वंचित रह जाने की बात कही गयी।

*- कहती है जीविका दीदी -*

आक्रोशित जीविका दीदी शकुंतला देवी, उषा देवी, सरिता देवी, बिन्दी देवी, सुनीता देवी, बिंदु देवी, सुनीता देवी, सुमा देवी, रानी देवी, किरण देवी, गीता देवी, शांति देवी सहित सड़क जाम कर रही दर्जनों जीविका दीदियों ने बताया की गिद्धौर जीविका कार्यालय में कार्यरत बीपीएम धर्मवीर कुमार द्वारा हम दीदियों के साथ आये दिन अभद्र व अश्लील ब्यवहार किया जाता रहा है। इसकी शिकायत हम लोगो द्वारा जिला जीविका कार्यालय में कई बार की गयी लेकिन आज तक हम लोगो की बात किसी ने नही सुनी। उन्होंने कहा कि आज भी बीपीएम धर्मवीर द्वारा हम दीदियों के साथ दुर्व्यवहार जारी है।


*- प्रशासनिक अधिकारी ने तोड़वाया जाम -*

 सड़क जाम की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी अखिलेश प्रासाद सिन्हा, गिद्धौर थानाअध्यक्ष आशीष कुमार एवं एसआई नित्यानंद सिंह जाम स्थल पर पहूंच उचित कार्यवाही का भरोसा दे काफी मशक्कत के बाद जीविका दीदियों को समझा बुझाकर कर सड़क जाम तुड़वाया गया।

Post Top Ad -