सोनो : CRPF के सिविक एक्सन प्रोग्राम के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल और मच्छरदानी वितरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

सोनो : CRPF के सिविक एक्सन प्रोग्राम के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल और मच्छरदानी वितरित



Edited by :👤 Akshay kr. singh

सोनो : सोमवार को सिविक एक्सन प्रोग्राम के तहत ई० 215 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बटिया के द्वारा  जरुरतमंद लोगों के बीच कम्बल एवं मच्छरदानी वितरण किया। CRPF ने प्रखंड क्षेत्र के पिपरा, मैघामारन, सरायसोल, आसनातरी एवं मारेडीह आदि दर्जनों गांव के लोगों के बीच जाकर सैकड़ों कम्बल एवं मच्छरदानी वितरण किया। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट संदीप कुमार ने कहा कि लोगों के बीच कम्बल वितरण बहुत पहले किया जाना था लेकिन किसी कारणवश देर हो गई। आगे उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इतनी गरीबी है कि लोगों को नक्सलियों ने अपनी ओर आकर्षित कर गलत काम करने के लिए प्रेरित कर रखा है,लोगों को इससे दुर रहने की जरूरत है। क्षेत्र में मच्छर का प्रकोप अधिक है इससे बचने के लिए मच्छरदानी दिया जा रहा है जिसका उपयोग कर मच्छरों से बचें। मच्छरों के प्रकोप से कई लोगों की जान चली गई है।

बता दें कि CRPF द्वारा क्षेत्र में सिविक एक्सन प्रोग्राम के तहत अक्सर कुछ न कुछ वितरण होते रहता हैं। ये लोगों की सुरक्षा के साथ साथ समाजिक सरोकार से हमेशा जुड़े रहते हैं। इस अवसर पर कंपनी कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार, एएसआई गुरदीप सिंह, वार्ड सदस्य विनोद सोरेन सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post Top Ad -