गिद्धौर : जन समस्याओं के ले जन संघर्ष मोर्चा ने दिया धरना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 26 फ़रवरी 2020

गिद्धौर : जन समस्याओं के ले जन संघर्ष मोर्चा ने दिया धरना


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क)- :  बुधवार को जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रखंड क्षेत्र के आमलोगों के जन सरोकार से जुड़े समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक  सह झाझा के युवा समाजसेवी बिनोद कुमार यादव ने की।
 प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों ने विधवा, बृद्ध, विकलांग, पेंशनधारी को समय पर योजना की राशि देने, राशन कार्ड से वंचित लोगों को  शिविर लगाकर नया राशन कार्ड का लाभ पहुंचाने, सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना में व्याप्त बिचौलिया गिरी को बंद करने व योजना के नाम पर दलाली करने वालों पर कानूनी करवाई करने, नए लाभुकों का नाम आवास योजना में पंजीकृत करने सहित कई मूलभूत समस्याओं पर अपनी आवाज को बुलंद किया। इस मौके पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक बिनोद यादव ने कहा कि आज सरकारी योजनाओं में बंदरबाट व लूट खसोट अनियमितता के कारण आमजनों को इसका समुचित लाभ नही मिल पा रहा है।  मनरेगा में अवैध ढंग से काम के कारण मजदूरों की हकमारी हो रही है। सरकार के स्वच्छ भारत मिशन योजना से जुड़े शौचालय प्रोत्साहन राशि में कमीशनखोरी से आम लोग  इसके लाभ से वंचित हो जा रहे हैं।
इन्ही समस्याओं को लेकर आज इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के जन समस्याओं से जुड़े पादधिकारियों सममस्याओं को ज्ञापन सौंप विभाग व सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया।

इस मौके पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में समाजसेवी सह पूर्व सैनिक बी के यादव, रामसेवक सिंह, विजय यादव, गणेश गुप्ता, के अलावे फूल कुमारी, रेखा देवी, सुनीता देवी, आनंदी यादव, कारेलाल रावत, पूजा कुमारी, रीता देवी, रिंकू देवी, गुड़िया कुमारी, आभा देवी, सावित्री देवी, रूबी देवी, संजू देवी, बेबी देवी, ममता देवी, मदन तांती, आनंदी तांती, ओमप्रकाश पंडित, यशोदा देवी, चंपा देवी के अलावे सैकड़ों ग्रमीण महिला पुरुष धरना प्रदर्शन में भाग ले रहे थे।

Responsive Advertisement