जमुई : साईकिल यात्रा टीम द्वारा 'हरा भरा हो अपना जमुई' कार्यक्रम आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 9 फ़रवरी 2020

जमुई : साईकिल यात्रा टीम द्वारा 'हरा भरा हो अपना जमुई' कार्यक्रम आयोजित

'
जमुई (न्यूज़ डेस्क) :-

साईकिल यात्रा विचारमंच अपने7 सदस्यों के साथ जमुई प्रखण्ड से निकलकर नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नं०- 06 बिहारी ग्राम पहुँचकर सदानन्द सिंह के निजी जमीन पर फलदार एवं लकड़ी के दर्जनों पौधा लगाकर 214 वीं यात्रा पूर्ण की।
मौके पर सदस्य शैलेश भारद्वाज द्वारा बताया गया कि   अंधाधुंध वृक्षो की कटाई के कारण सांस लेना भी दूभर हो गया है। मनुष्य ने शहरीकरण के नाम पर इतना प्रदूषण कर दिया है कि जीवन संकट में दिखाई पड़ रही है। ग्लोबल वार्मिंग, वायु प्रदूषण से अगर मनुष्य नहीं संभला तो उसका भविष्य नकारात्मक हो सकता है।

कार्यक्रम के दौरान मंच के सदस्यों ने लोगों से कोरोना वायरस जैसी गंभीर संक्रमण बीमारी से बचने के लिए अपने आस-पास साफ-सफाई रखने के साथ-साथ कुछ भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने की अपील की।
मौके पर संदीप कुमार रंजन, आकाश कुमार, रंधीर कुमार, विनय कुमार तांती, शैलेश भारद्वाज, कुंदन यादव तथा लड्डू मिश्रा आदि मौजूद थे।

Responsive Advertisement