सोनो में महेश्वरी पंचायत कार्यकारिणी समिति सदस्यों की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 9 फ़रवरी 2020

सोनो में महेश्वरी पंचायत कार्यकारिणी समिति सदस्यों की बैठक आयोजित



सोनो (मदन शर्मा) :-

प्रखंड के ग्राम पंचायत राज महेश्वरी मुखिया अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंचायत कार्यकरणी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।


 आयोजित बैठक में पंचायत के प्रत्येक वार्ड मे चल रहे योजनाओं की समीक्षा की गई। मुखिया अजय कुमार सिंह ने बताया है कि जिन बार्डो में वित्तीय वर्ष 2017-18 एवं 2019-20 में पंचायत द्वारा हस्तांतरित किया गया था उनके कार्य पूर्ण हो गया।अब विभागीय निर्देश के आलोक में 15फरवरी तक अंकेक्षण कराया जाना है, जिस बार्ड में किसी भी कारणवश कार्य पूर्ण नहीं हो सका है, उन्हें ससमय पूरा कर लेने की बात की गई। वार्ड सदस्य एवं वार्ड सचिव दोनों के ही दायित्व बनता है ससमय पूरा करें।जिन वार्डों को विकास के लिए अतिरिक्त राशि की जरूरत रहने पर मुहैया कराई जाएगी। इस अवसर पर पंचायत सचिव जयप्रकाश सिंह, रोजगार सेवक सुमन कुमार बर्णवाल, कार्यपालक सहायक धर्मेंद्र कुमार सिंह, वार्ड सदस्य महावीर ठाकुर, सज्जन कुमार सिंह, मुस्तकीम अंसारी, इकबाल अंसारी, नरेश यादव, दशरथ तुरी , खुशबू रानी , मुन्ना ठाकुर, भरत यादव के आलावे सभी वार्ड सचिव उपस्थित थे।

Post Top Ad -