जमुई : जिला क्रिकेट लीग के मैच में सचिन के 92 रन की बदौलत मंजू क्रिकेट क्लब ने सुपर कैट को दी मात - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 9 फ़रवरी 2020

जमुई : जिला क्रिकेट लीग के मैच में सचिन के 92 रन की बदौलत मंजू क्रिकेट क्लब ने सुपर कैट को दी मात

जमुई : रविवार को स्थानीय केकेएम कालेज मैदान पर जिला क्रिकेट लीग के बी डिविजन का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच में मंजू क्रिकेट क्लब ने सुपर कैट को 13 रनों से पराजित कर दिया। सुबह टॉस सुपर कैट ने जीता ओर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए मंजू सीसी ने 36.4 ओवर खेल कर आल आउट होते हुए 170 रन बनाया। उसकी ओर से सचिन ने 92 रन व राहुल ने 22 रन बनाएं। सुपर कैट की ओर से भगवान ने 23 रन देकर 3 विकेट, पंकज ने 35 रन देकर 3 विकेट और वसीम ने 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर कैट की टीम को नियमित अंतराल पर झटके लगते रहे उसकी ओर से पंकज और सोनु की कुछ जमकर खेल सके। अखिरकार सुपर कैट की पूरी टीम 157 रन बना कर आल आउट हो गई। उसकी ओर से पंकज ने 41 रन सोनु ने 37 रन व कसीम ने 17 रन बनाएं। मंजू सीसी की ओर से सचिन ने 40 रन देकर 4 विकेट लिया। इस तरह से मंजू सीसी ने सुपर कैट काे 13 रनों से पराजित कर दिया।

Responsive Advertisement