गिद्धौर : कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं का दल परिभ्रमण पर रवाना, प्रखंड प्रमुख शम्भू केशरी ने दिखाई हरी झंडी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 16 फ़रवरी 2020

गिद्धौर : कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं का दल परिभ्रमण पर रवाना, प्रखंड प्रमुख शम्भू केशरी ने दिखाई हरी झंडी

गिद्धौर [सुशान्त साईं सुन्दरम] : मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत कन्या मध्य विद्यालय की 50 छात्राओं का दल राजगीर एवं नालंदा के परिभ्रमण पर रविवार को रवाना हुआ। परिभ्रमण वाहन को गिद्धौर प्रखंड प्रमुख शम्भू कुमार केशरी एवं विद्यालय प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद कन्नौजिया ने हरी झंडी दिखाई। जबकि इस मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसंडा के शिक्षक जितेंद्र प्रसाद सिन्हा, स्थानीय ग्रामीण संजय कुमार मौजूद रहे।

गिद्धौर प्रखंड प्रमुख शम्भू कुमार केशरी ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना से बच्चों का सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास हो रहा है। केवल किताबों में पढ़ा दिए जाने से बेहतर है कि उन ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया जाए और काफी कुछ नया जाना-सीखा जाए।

शैक्षणिक परिभ्रमण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद कन्नौजिया ने कहा कि इससे छात्राओं को ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों के बारे में और अधिक जानकारी मिलेगी। जिन स्थलों को वे अब तक किताबों में पढ़ते आये हैं वहाँ जाने का उन्हें शैक्षणिक लाभ मिलेगा।
परिभ्रमण दल में शामिल छात्राओं को इन ऐतिहासिक स्थलों की महत्ता बताने के लिए विद्यालय शिक्षक राजवंश केशरी, शिक्षिका रीता कुमारी, रावत निर्मला इंद्रदेव साथ गए।

वहीं इस शैक्षणिक परिभ्रमण को लेकर छात्राओं में गजब का उत्साह देखा गया। छात्रा तनु प्रिया, सोनाली, राजनंदिनी, अनुष्का, प्रियंका, चाहत ने कहा कि अब तक राजगीर और नालंदा के बारे में केवल किताबों में ही पढ़ते आये हैं, लेकिन वहां जाकर सबकुछ अपनी आंखों से देखने का अनुभव ही कुछ अलग होगा।

कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं के दल के साथ रसोइया कुसुम देवी, लौंगी देवी, विद्यालय शिक्षा समिति सचिव रिंकी देवी एवं सुभाष राम भी राजगीर व नालंदा परिभ्रमण पर रवाना हुए।

Post Top Ad -