झाझा : पूर्व मंत्री व विधायक के समर्थकों ने मुंगेर पुलिस के खिलाफ निकाला मार्च - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020

झाझा : पूर्व मंत्री व विधायक के समर्थकों ने मुंगेर पुलिस के खिलाफ निकाला मार्च


झाझा/जमुई (न्यूज़ डेस्क) :-

बीते दिनों मुंगेर पुलिस द्वारा बिहार सरकार  के पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह एवं उनके पूर्व विधायक पुत्र सुमित कुमार सिंह पर गिरफ्तारी के मामले पर झाझा में दर्जनों महिला पुरूष, युवा, बुजुर्ग के द्वारा दुर्गा मंदिर चौक पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया, जिसकी अध्यक्षता डाॅ. के. के. शेट्टी और मंच संचालन गौरव सिंह राठौर ने किया।


 मौके पर समाजवादी नेता लक्ष्मण झा, बबलू सिन्हा, गौतम पांडेय, मुकेश यादव, प्रकाश पासवान, हर्ष कुमार, फकरूद्वीन अंसारी, मुबारक अंसारी, शांति देवी, सुनेना देवी, लक्ष्मी देवी, सीमा आदि ने बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि नरेन्द्र सिंह और सुमित कुमार इस क्षेत्र के लिये विकास पुरूष हैं। नरेन्द्र सिंह की बढती लोकप्रियता बिहार सरकार को रास नही आ रहा है इसलिये साजिश के तहत दोनो को पुलिस के जाल मे फंसाकर राजनीतिक सफर खत्म करना चाहता है। वहीं प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बिहार सरकार से अभिलंब  लीपी सिंह का मुंगेर से तबादला किये जाने की भी मांग की है।

Post Top Ad -