सोनो : पिकअप भान ने बाइक चालक को मारी ठोकर, चालक सहित एक घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020

सोनो : पिकअप भान ने बाइक चालक को मारी ठोकर, चालक सहित एक घायल


सोनो (जमुई) :-

सोनो-झाझा मुख्य पथ पर लोहा मोड़ के पास एक पिकअप भान ने बाइक चला रहे युवक को ठोकर मार कर भाग निकले। बाइक चालक सहित एक युवक सड़क किनारे जा गिरी। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन को सुचना दी गई।


सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों लोग को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल सोनो लाये गये। सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल में दोनों लोग को प्राथमिक इलाज चिकित्सक डॉ. शशि भूषण कुमार द्वारा किया गया और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि, बाइक चालक मो. बिल्टु अंसारी (पिता मुसो अंसारी साकिन तुम्बा पहाड़ थाना झाझा)  एवं मो ०नसरुद्दीन अंसारी (पिता मो. रजाक अंसारी उम्र 50बर्ष साकिन नैकाटाड़ छपरडीह पंचायत बेंलंम्बा थाना सोनो) के रहने वाले हैं। दोनों रिश्ते में ससुर दमाद है। ससुर मो. नसरुद्दीन अंसारी  राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रखंड मुख्यालय सोनो आये थे और लौटकर पुनः वापस घर जा रहे थे।  सोनो झाझा मुख्य पथ लोहा मोड़ के पास पहुंचते ही झाझा की ओर से एक पिकअप भान गाड़ी ने ठोकर मार कर भागते हुए चले गए थे। अस्पताल में बेलंम्बा पंचायत के मुखिया नैयाज अंसारी के पुत्र घायल लोग को मदद करते हुए नजर आ रहे थे। चिकित्सक ने बताया है कि मो. नसरुद्दीन अंसारी की स्थिति नाजुक बताई जा रहे हैं।

Post Top Ad -