गिद्धौर : कदाचारमुक्त रही इंटर परीक्षा का पहला दिन, दुरुस्त थी प्रशासनिक व्यवस्था - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 3 फ़रवरी 2020

गिद्धौर : कदाचारमुक्त रही इंटर परीक्षा का पहला दिन, दुरुस्त थी प्रशासनिक व्यवस्था

 गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-  गिद्धौर प्रखंड के दो विद्यालयों में आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा पहले दिन कड़ी प्रशासनिक व्यवस्था एवं निगरानी के बीच सम्पन्न हुई।


 इस दौरान प्रखंड के प्लस टू महाराजा चन्द्रचूड़ विद्या मंदिर में परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में आयोजित विज्ञान संकाय के भौतिकी विषय की परीक्षा में 638 छात्र छात्राओं ने मुख्य रूप से भाग लिया। आयोजित परीक्षा के प्रथम पाली में  17 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये।  वहीं परीक्षा की दूसरी पाली में आयोजित कला संकाय वर्ग के इतिहास विषय की परीक्षा में कुल 436 छात्र छात्राओं ने भाग लिया व 12 अनुपस्थित पाए गये। इधर, प्लस टू अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर में आयोजित प्रथम पाली के जीव विज्ञान की परीक्षा में 424 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया व 12 छात्र अनुपस्थित पाये गये। द्वितीय पाली में आयोजित हुए इतिहास विषय की परीक्षा में 397 छात्र छात्राओं ने भाग लिया व 10 अनुपस्थित पाये गये।
बताते चलें कि प्रवेश द्वार पर सघनता से जांच के पश्चात परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था।


उक्तांकित दोनो परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक मोहम्मद मंजूर आलम एवं ध्रुब कुमार पांडेय की निगरानी व जोनल मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी व पुलिस बल के जवानों के कड़ी प्रशासनिक चौकसी के बीच परीक्षा को विधिवत सम्पन्न कराया गया।

Post Top Ad -