Breaking : गिद्धौर के मौरा गांव में भतीजे ने कर दी चाचा की हत्या, जानिए क्या है मामला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 29 फ़रवरी 2020

Breaking : गिद्धौर के मौरा गांव में भतीजे ने कर दी चाचा की हत्या, जानिए क्या है मामला



गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-  गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव से चौकाने वाली खबर है जहां रविदास टोला में आपसी विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही चाचा को कैंची घोंपकर हत्या कर दी।
मृतक की फाइल फोटो
एकत्रित जानकारीनुसार, मृतक सनोज रविदास का किसी बात को लेकर रिश्ते में भतीजा लगने वाले अभिषेक रविदास से किसी बात को लेकर विवाद खड़ा हुआ जो देखते ही देखते गहरा गया। इसी क्रम में
भतीजा अभिषेक ने धारदार कैंची को हथियार बनाकर चाचा (सनोज रविदास) के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।
विलाप करते परिजन
वहीं,  मामले की भनक गिद्धौर पुलिस को लगते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंच हत्यारोपी अभिषेक रविदास को अपने गिरफ्त में ले लिया। इसके बाद शव को विधिसंगत अग्रेतर क्रियाकलाप के लिए प्रशासनिक देखरेख में ले जाया गया।
इधर,  इस घटना में मृतक सनोज रविदास की हत्या हो जाने से मां कलवतिया देवी एवं पिता बन्नी रविदास  अपने पुत्र की मौत से सदमे में हैं। इस घटना के बाद से  मृतक की पत्नी कविता देवी अपने पति की मौत के गम में बेसुध है।
बताते चलें कि, इस घटना से मृतक सनोज के माता पिता के बुढ़ापे की लाठी तो चली गयी साथ ही मृतक के दो वर्षीय पुत्र के सिर से पिता का साया भी छिन गया है।
मृतक का पुत्र-पत्नी

इधर, gidhaur.com टीम के पास इस संदर्भ में गिद्धौर पुलिस द्वारा किसी भी तरह की जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गयी, पर समाचार लिखे जाने तक गिद्धौर थानाध्यक्ष आशीष कुमार अपने फोर्स-जवान के साथ स्पॉट पर पहुंचकर हत्याकांड से जुड़े तथ्यों पर तहकीकात में जुटी थी। इसके अलावे घटना और इस हत्या का मुख्य कारण क्या है, इस पर भी गिद्धौर पुलिस अपना अनुसंधान जारी रखे हुए है।

Post Top Ad -