सोनो : पूर्व उपमुखिया के निधन पर विधायक सहित लोगों ने जताया शोक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 5 फ़रवरी 2020

सोनो : पूर्व उपमुखिया के निधन पर विधायक सहित लोगों ने जताया शोक

सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-

सोनो पंचायत के पूर्व उपमुखिया जहूर मिंया का निधन मंगलवार की रात्रि में हदय गति रुक जाने से हो गई। उनके निधन की खबर सुनते ही लोगों में मायुसी छा गई। स्थानीय विधायक सावित्री देवी ने फोन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया है कि जहूर मियां समाजिक सरोकार से जुड़े हुए व्यक्ति थे और वे अपने जीवनकाल में अपने इमानदारी एवं सादगी के प्रतीक रहे। उन्होंने ईश्वर से आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की।

इधर, क्षेत्र में नामचीन चिकित्सकों में से एक डॉ. एम. एस. परवाज़ ने कहा है कि उनके निधन से समाज को व्यक्तिगत क्षति हुई है। वहीं पूर्व प्रमुख सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर अंसारी, राजद प्रखंड अध्यक्ष रियासत हसन , डॉ. एकराम अंसारी, कलीम अंसारी, शिक्षक कासिम अंसारी, सुभाष वर्मा, सगीर अहमद , मो०मुस्ताक अंसारी, बेंलंम्बा मुखिया नैयाज अंसारी, पूर्व प्रमुख सुलेमान अंसारी ने भी उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रर्थना की। बता दें, उनके पार्थिव शरीर को स्थानीय कब्रिस्तान में दफन किया गया है।

Post Top Ad -