सोनो : नरेंद्र-सुमित को झुठे मुकदमे मे फंसाने को लेकर लोगों ने निकाला जनाक्रोश मार्च - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 1 फ़रवरी 2020

सोनो : नरेंद्र-सुमित को झुठे मुकदमे मे फंसाने को लेकर लोगों ने निकाला जनाक्रोश मार्च

सोनो (मदन शर्मा) :-  
शनिवार को स्थानीय वुद्धिजीवियों व कार्यकर्ताओं ने गलत तरीके से पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह व पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह फंसाने को जनाक्रोश मार्च निकाला। जनाक्रोश मार्च सिंचाई काँलोनी से प्रखंड मुख्यालय तक पहूंचे।


 लोगों नरेन्द्र सिंह व सुमित जिंदाबाद , लिपि सिंह मुर्दाबाद के नारेबाजी करते हुए  चल रहे थे । कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूर्व मंत्री नरेंद्र व पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह के चरित्र पर चर्चा की गई।पूर्व मंत्री व विधायक के परिवार पर किसी भी प्रकार आरोप नहीं लगा है उनके दादा स्व०कृष्ण सिंह समाजवादी विचारधारा के थे और अंग्रेजों के खिलाफ लडा़ई में आगे रहे हैं।


पूर्व मंत्री बिहार सरकार में स्वास्थ्य, कृषि विभाग के मंत्रालय को संभाला था और किसी भी प्रकार की दाग नहीं लगा था। कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रखंड विकास व जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया है कि राजनीति से प्रेरित होकर पूर्व मंत्री व विधायक को झुठे मुकदमे में फंसाया गया है।
जनाक्रोश मार्च में महेश्वरी पंचायत मुखिया अजय कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख आलमगीर अंसारी पूर्व मुखिया उमेश दास ,पूर्व मुखिया संजय सिंह ,प्रभु राम, चन्द्रशेखर सिंह ,मीडिया सेल के विशाल कुमार, पंचानंद सिंह, गुरदयाल यादव, गजन यादव ,  चन्द्रकिशोर राम, उपेन्द्र दास, गीतानंद सिंह ,राजेन्द्र दास , मुन्ना अंसारी, हरिकांत सिंह, मो०कयूम अंसारी  ,गीतानंद सिंह, भुनेश्वर यादव, आदि लोग उपस्थित थे।

Post Top Ad -