गिद्धौर के रतनपुर पन्चायत में विधायक ने लगाया जनता दरबार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 1 फ़रवरी 2020

गिद्धौर के रतनपुर पन्चायत में विधायक ने लगाया जनता दरबार



न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

गिद्धौर प्रखण्ड के रतनपुर पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 6 के महदालित टोला में झाझा विधायक राविन्द्र यादव ने जनता दरबार का आयोजन किया। इस क्रम में विधायक रबिन्द्र यादव क्षेत्रीय लोगों की सम्याओं से अवगत होकर इसके समाधान को लेकर उन्हें सकारत्मक आश्वाशन दिया। जनता दरबार के दौरान कई पीड़ित परिवार ने विधायक रबिन्द्र यादव को लिखित आवेदन देकर अपनी समस्याओं को रखते हुए इसके निदान की अपील की।


रतनपुर पंचायत के महादालित टोले में विधायक रबिन्द्र यादव ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन को फोन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाई जा रही योजना को अपडेट मुहाईया करने का निर्देश दिया। वहीं महदालित टोले में बनने वाला समुदायिक भवन के लिए गिद्धौर अंचलाधिकारी अखिलेश सिन्हा को जमीन मापी कर रिपोर्ट उपलब्ध करने का निर्देश दिया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावे भाजपा महिला मोर्चा की बंधु मराण्डी, मुखिया मनोज यादव, शिक्षक संघ के नेता मनोज रंजन, भाजपा पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, छोटू यादव, पप्पू यादव सहित  कई ग्रामीण मौजूद थे।

Post Top Ad -