अलीगंज में सेना के एक जवान ने नाबालिग छात्रा को अगवा किया, सड़क जाम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 24 फ़रवरी 2020

अलीगंज में सेना के एक जवान ने नाबालिग छात्रा को अगवा किया, सड़क जाम

  अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :- चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड के समीप से एक नाबालिग छात्रा को सेना के जवान अपने सहयोगियों के साथ अगवा कर लिये जाने का समाचार प्रकाश में आया है।
बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर धर्मपुर गांव निवासी बिरजु ठाकुर की 15 वर्षीय पुत्री अपने भाई के साथ अलीगंज बाजार से वापस घर लौट रही थी तभी गांव जाने वाली सड़क में घात लगाये गांव के ही आर्मी जवान राजीव कुमार अपने सहयोगियों के साथ घटना का अंजाम दिया। अगवा के छात्रा के परिजनों ने बताया कि आर्मी जवान पर पहले से केश दर्ज है। कंपरमाईज कराने को लेकर दबाव दे रहा था, लेकिन नही मानने पर आर्मी जवान ने घटना को अंजाम दिया है।
अब जरा सोचिए!  एक बाप पर क्या गुजरता है जब  राह चलते किसी की बेटी को उठा लिया जाता है। पिछले आठ महीनों से न्याय के लिए  थाना से लेकर आरक्षी अधीक्षक तक गया लेकिन कोई सुनने वाला नही। चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव  बिरजु ठाकुर का पुत्र बजरंगी कुमार अपनी 14 वर्षिय बहन सोनी (काल्पनिक नाम) के साथ बाइक से कुछ समान खरीदने अलीगज बाजार गई थी , समान खरीदकर दिन के लगभग तीन बजे अपना घर वापस आ रही थी तभी पूर्व से घात लगाए गांव के ही आर्मी के जवान राजीव कुमार एवं उसके सहयोगी ने लड़की के भाई के आंख में मिर्ची का गुंडी झोंक कर मारपीट करते हुए बाइक से गिरा दी। और जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर भाग गया। लड़की भाई बजरंगी ने मदद की गुहार लगाई कोई भी ग्रामीण ने मदद नहीं की। इस घटना को लेकर परिजन चंद्रदीप थाना आया लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नही होने पर आक्रोशित स्थानीय लोगो ने चंद्रदीप चौक पर जमुई -नवादा मुख्य सड़क मार्ग को लगभग एक घण्टे जाम कर दिया जिससे दोनो तरफ सड़क के किनारे वाहन की लंबी कतारें लग गई। बिरजु ठाकुर ने बताया कि आठ माह पूर्व भी मेरी बेटी को जबरदस्ती लेकर राजीव कुमार यादव भाग गया था, इसको लेकर चंद्रदीप थाना में मामला दर्ज किया गया था। लड़की को बरामद कर मेडिकल टेस्ट हुआ कोर्ट में 164 का बयान दर्ज हुआ लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही हुई। आर्मी के जवान राजीव यादव विवाहित बताये जाते हैं।
इधर, इस घटना से इलाके के सभी लोग हतप्रभ है । स्थानीय बुद्धिजीवियों ने जिला प्रशासन से लड़कियों की सुरक्षा सहित आरोपी जवान पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Responsive Advertisement