गिद्धौर के महुली मोड़ पर बाइक से दूध विक्रेता को लगी ठोकर, जमुई रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

गिद्धौर के महुली मोड़ पर बाइक से दूध विक्रेता को लगी ठोकर, जमुई रेफर

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क).:- थाना क्षेत्र के महुली मोड़ के समीप गिद्धौर-जमुई मुख्य राजमार्ग पर एक बाइक सवार द्वारा एक व्यक्ति को ठोकर मार दिया गया, जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार, सेवा पंचायत के सरसा गांव निवासी दर्शन यादव रोज की भांति  शुक्रवार को अपने घर से गिद्धौर दूध बेचने जा रहे थे कि अचानक महुली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार द्वारा उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दर्शन यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल दर्शन यादव को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया। अस्पपताल पर मौजूद चिकित्सक डॉ. हंस कुमार पाठक द्वारा उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घायल दूध विक्रेता की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Responsive Advertisement