खैरा : समग्र सेवा संस्थान द्वारा प्रखण्ड स्तरीय सन्गठन सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 29 फ़रवरी 2020

खैरा : समग्र सेवा संस्थान द्वारा प्रखण्ड स्तरीय सन्गठन सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित


खैरा/जमुई (न्यूज़ डेस्क):- शुक्रवार को खैरा प्रखण्ड स्थित विवाह भवन में समग्र सेवा संस्थान द्वारा प्रखंड स्तर पर जन संगठन का बैठक सशक्तिकरण के लिए किया गया। बैठक में खैरा प्रखंड के सामाजिक विचारधारा पर लोग बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी वर्ग उपस्थित हुए।
 इस मौके पर उपस्थित समग्र सेवा सामाजिक कार्यकर्ता शशि भूषण कुमार ने बताया कि खैरा प्रखंड के सामाजिक व बुद्धिजीवियों द्वारा जन संगठन को बढ़ाने के लिए एवं सदस्यों के क्षमता पूर्वक करने हेतु उपस्थित हुए हैं। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि आए दिन सामाजिक संस्थाएं जैसे बाल अधिकार जल संकट खाद्य सुरक्षा शिक्षा सुखाड़ समस्या से त्रस्त लोगों को सरकारी सहायता दिलाने के लिए काम करने की जरूरत है।
सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी नंदलाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों को आर्थिक शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास के लिए शिक्षित व संगठित होकर संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा। गौतम गुप्ता ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए सरकारी योजना को क्रियान्वित करने के लिए लाभान्वित व्यक्ति एवं समन्वय स्थापित करने की जरूरत है। वहीं बैठक में मौजूद अभिषेक कुमार ने कहा कि आज के समय में लोगों को जान संगठन जन संगठन की जरूरत है। व्यक्तिगत रूप से अपनी बलो को लोग पहुंचा नहीं सकते। वही, सामूहिक रूप से संगठित होकर कार्यों को निबटाने की आवश्यकता है। मौके पर सुनीता देवी, ज्ञानवती, निरंजन यादव आदि मौजूद थे।

Post Top Ad -