गिद्धौर में लगातार 5वें दिन जारी है नियोजित शिक्षकों की हड़ताल, नहीं सुन रही सरकार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

गिद्धौर में लगातार 5वें दिन जारी है नियोजित शिक्षकों की हड़ताल, नहीं सुन रही सरकार

गिद्वौर (न्यूज़ डेस्क) :-    बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण यादव की उपस्थिति में गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में शिक्षकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल पांचवे दिन भी जारी रही।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए बशिष्ठ नारायण यादव ने कहा कि सरकार के कार्रवाई से शिक्षक आंदोलन और उग्र हो चुका है। सरकार तानाशाही रवैया नही अपनाए नही तो शिक्षक सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
बता दें, अपने मांगों के समर्थन में शिक्षकों का यह हड़ताल 17 फरवरी से ही जारी है।
 इस अवसर धरना में राजीव वर्णवाल, बशिष्ठ यादव, ब्रजेश सिंह, रंजीत यादव, प्रदीप रजक,  कैलाशपति यादव, उमाशंकर प्रसाद,वंदना कुमारी, के अलावे प्रखंड के शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद थे।

Post Top Ad -