गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या तिरंगामयी हुआ गिद्धौर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 25 जनवरी 2020

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या तिरंगामयी हुआ गिद्धौर


>> 80 फ़ीट लंबे तिरंगे के साथ सार्वजनिक पुस्तकालय द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा


न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-


राष्ट्र के सम्मान एवं शहीदों की स्मृति में सार्वजनिक पुस्तकालय परिवार गिद्धौर के सौजन्य से 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा सार्वजनिक पुस्तकालय से शुरू होकर घनश्याम स्थान रोड से लॉर्ड मिंटो टावर चौक होते हुए एनएच 333 के रास्ते राजश्री इंडेन ग्रामीण वितरक से बनझुलिया तक पहुंची और फिर वहां से गिद्धौर थाना होते हुए मुख्य सड़क के रास्ते लॉर्ड मिंटो टावर चौक तक पहुंचकर राष्ट्र-गान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।


इस विशाल तिरंगा यात्रा में प्रयोग किये गए 80 फ़ीट लम्बा तिरंगा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे-मातरम जैसे देशप्रेमी भाव के गगनभेदी नारे लगाए गए। हर युवा के हाथों में तिरंगा झंडा लहराता नजर आया। इस क्रम में शहीदों को भी याद किया गया। जुलूस निकलने से पूर्व प्रचार गाड़ी निकाली गई जिसमें लोगों को इस यात्रा के बारे में बताकर इस विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होने को अपील की।


इस संदर्भ में पुस्तकालय सदस्यों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से पुस्तकालय परिवार इस विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारी में था। राष्ट्र के सम्मान तथा शहीदों के स्मृति में सार्वजनिक पुस्तकालय परिवार गिद्धौर द्वारा ये विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया है। उन्होंने बताया कि इस विशाल तिरंगा यात्रा के द्वारा स्थानीय  युवाओं को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधते हुए उनमें देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया है।

इस यात्रा के समपनोप्रांत सार्वजनिक पुस्तकालय के वरीय सदस्य राजवंश केशरी ने सबों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस यात्रा में मुख्य रूप से सार्वजनिक पुस्तकालय के सभी सदस्यगण एवं गिद्धौर के युवाओं ने योगदान दिया।

Post Top Ad -