दिल्ली विधानसभा चुनाव की हुई घोषणा, 8 फरवरी को वोटिंग, गिनती 11 फरवरी को - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 6 January 2020

दिल्ली विधानसभा चुनाव की हुई घोषणा, 8 फरवरी को वोटिंग, गिनती 11 फरवरी को


6 JAN 2020

नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा और मतगणना 11 फरवरी को होगी। इसके साथ ही दिल्ली में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है।

इसके पहले 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को 70 में से 67 सीटें मिली थीं। भाजपा ने तीन सीटें जीती थीं और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी। दिल्ली के 1.47 करोड़ मतदाता नई सरकार का चुनाव करेंगे।

Post Top Ad