गिद्धौर : सामाजिक कुरीतियों के ख़िलाफ़ मानव श्रृंखला में हाथ थामे खड़े हुए लोग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 19 जनवरी 2020

गिद्धौर : सामाजिक कुरीतियों के ख़िलाफ़ मानव श्रृंखला में हाथ थामे खड़े हुए लोग


गिद्धौर : गिद्धौर प्रखंड की प्रारंभिक सीमा संसारपुर ग्राम में ग्रामीण महिलाओं जीविका दीदीयों, एवं स्कूली छात्र छात्राओं की भारी भीड़ के साथ मानव श्रृंखला का निर्माण कर समाज में दहेज प्रथा एवं बाल विवाह  उन्मूलन तथा जल जीवन हरियाली को लेकर आम जनमानस को एकता का  संदेश दिया गया।

गिद्धौर प्रखंड सीमाक्षेत्र के संसारपुर ग्राम से बरहट प्रखंड सीमा क्षेत्र के नयागांव दिग्विजय सिंह समाधि स्थल तक मुख्य राजमार्ग पर लगभग 16 किलोमीटर की दूरी तक मानव श्रृंखला से संबंधित सेक्टर पदाधिकारी व प्रसासनिक पदाधिकारी की देख रेख में बनाई गई।
वहीं गिद्धौर टावर चौक पर कुछ बच्चे बाल विवाह, दहेज उन्मूलन तथा जल जीवन हरियाली से सम्बंधित पोस्टर बैनर व तख्तियों के साथ दिखे। इस दौरान प्रशासनिक रूप से थाना अध्यक्ष आशीष कुमार, बीडीओ गोपाल कृष्णन, सीओ अखिलेश सिन्हा अपने क्षेत्र में एक्टिव  दिखे।

Responsive Advertisement