सोनो : रॉबिन सिंह बने JDU शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव , गांव वासियों में हर्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 27 जनवरी 2020

सोनो : रॉबिन सिंह बने JDU शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव , गांव वासियों में हर्ष

सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-

सोनो प्रखंड के चुरहैत गांव निवासी रॉबिन कुमार सिंह को जदयू प्रदेश इकाई द्वारा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव  पद पर मनोनीत किये जाने से सोनो प्रखंड व चुरहेत गांव वासियों में हर्ष व्याप्त है।


बताते चलें कि, चुरहेत गांव निवासी परशुराम सिंह के पुत्र ई. रॉबिन कुमार सिंह जदयू संगठन से जुड़कर पार्टी हित मे सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे, उनके कार्य कौशलता को देखते हुए जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया सिंह द्वारा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पद पर श्री सिंह को मनोनीत किया है, व क्षेत्र में जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में इन्हें कुशल नेतृत्व का भार सौंपा है।

 वहीं इस आशय की जानकारी देते हुए ई. रॉबिन सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा दिए गए संगठनात्मक कार्यों व दायित्वों का मैं अक्षरसः पालन करूंगा संगठन मजबूती के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। वहीं, रॉबिन सिंह के जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनाये जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं एवं गृह प्रखंड सोनो व चुरहेत गांव वासियों में हर्ष व्याप्त है।

Post Top Ad -