सीवाईएसएस ने किया 'देश की बात' कार्यक्रम का आयोजन, साकारात्मक राष्ट्रवाद पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 8 जनवरी 2020

सीवाईएसएस ने किया 'देश की बात' कार्यक्रम का आयोजन, साकारात्मक राष्ट्रवाद पर हुई चर्चा

● आरएसएस और भाजपा के  राष्ट्रवाद पर भारी पड़ेगा सीवाईएसएस का साकारात्मक राष्ट्रवाद : आसिफ़
भागलपुर/पटना [अभिनव शेखर] :
आप की छात्र विंग सीवाईएसएस के निर्देश पर सीवाईएसएस राज्य अध्यक्ष आसिफ़ अली की उपस्थिति में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में 'देश की बात' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साकारात्मक राष्ट्रवाद पर चर्चा हुई जिसमें सैंकड़ों की संख्या में छात्रों ने भाग लिया। 

छात्रों को संबोधित करते हुए आसिफ़ अली ने कहा कि राष्ट्रवाद  एक ऐसे प्रेम की भावना है जो किसी भी राष्ट्र में रहने वाले व्यक्ति के मन में अपने राष्ट्र के प्रति होता है। राष्ट्रवाद राष्ट्र के नागरिक, राष्ट्र के संविधान और राष्ट्र के मान सम्मान को सुरक्षित रखने के प्रयास का नाम है। ये राष्ट्रवाद साकारात्मक राष्ट्रवाद हुआ। परंतु कुछ ऐसे लोग हैं जो राष्ट्रवाद के सिद्धांत को विपरीत दिशा में मोड़ रहे हैं। उनके राष्ट्रवाद का सिद्धांत हिंसक घटना को अंजाम देने के लिए प्रेरित करता है, उनका राष्ट्रवाद विपरित विचारधारा के लोगों को प्रताड़ित करने वाला राष्ट्रवाद है जो नाकारात्मक राष्ट्रवाद है। हमें नाकारात्मक राष्ट्रवाद के सामने साकारात्मक राष्ट्रवाद को मज़बूती से खरा करना होगा।

कार्यक्रम के बाद मिडिया से बात करते हुए आसिफ़ ने कहा कि देश को  भाजपा आरएसएस के फर्जी और नाकारात्मक राष्ट्रवाद के बहस में उलझाया जा रहा है। फ़ासिस्टों के नाकारात्मक राष्ट्रवाद पर सीवाईएसएस का साकारात्मक राष्ट्रवाद भारी पड़ने वाला है अब।

Post Top Ad -