अलीगंज के किसानों को सिंचाई व्यवस्था मयस्सर नहीं, भगवान भरोसे होती है खेती : धर्मेन्द्र - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 29 जनवरी 2020

अलीगंज के किसानों को सिंचाई व्यवस्था मयस्सर नहीं, भगवान भरोसे होती है खेती : धर्मेन्द्र



अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

प्रखंड के अधिकांश लोग कृषि कार्यपर निर्भर हैं, और लगातार तीन वर्षो से बारिश नहीं होने से किसानों की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। प्रखंड के किसानों के लिए सिंचाई के लिए न कोई नहर है और न ही बड़ी डैम जिसमें जल संचय हो सके। जिसके कारण यहां के किसानों को भगवान भरोसे खेती करने की विवशता है।  किसान कर्ज तले दबे जा रहे है।

 उक्त बातें कांग्रेस के युवा नेता सह समाजसेवी धर्मेन्द्र पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। उन्होंने बताया कि यहां के लोगों को आजादी के बाद भी मौलिक सुविधा मुहैया नही हो सकी है। सबसे ज्यादा किसानों की हालत दयनीय है। आज तक सांसद, विधायक जीतने के बाद आमजनों व किसानों के लिए कोई कार्य नही किया है। आज भी यहां के किसानों को भगवान भरोसे खेती करनेकी विवशता है। उन्होंने बताया कि यहां सिर्फ जनप्रतिनिधियों ने लोगों को छलने का काम किया है। देश में सभी जिलों को रेलवे लाईन से जोड़ने का किया गया है। लेकिन सिकंदरा विधानसभा के लोगों को आज तक जनप्रतिनिधियों की उदासीनताके कारण रेल मार्ग से नहीं जुड पाया है। जबकि यहां से कई दिग्गज नेता सांसद व विधायक चुने गये हैं।

Post Top Ad -