अलीगंज : बजरंग दल व स्वयंसेवकों ने CAA ने निकाली शान्तिपूर्ण जुलूस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 7 जनवरी 2020

अलीगंज : बजरंग दल व स्वयंसेवकों ने CAA ने निकाली शान्तिपूर्ण जुलूस



अलीगंज (चंद्रशेखर आज़ाद) :-

अलीगंज बीआरसी कैंपस से मंगलवार की दोपहर बजरंग दल के अध्यक्ष हरेराम कुमार एवं  समाजिक कार्यकर्ता नंदकिशोर सिंह के नेतृत्व में सीएए के समर्थन में शान्तिपूर्ण प्रदर्शन एवं अलीगंज बाजार में पैदल मार्च किया गया।


बजरंग के अध्यक्ष हरेराम कुमार  ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) एक अच्छा कानून है, लेकिन लोग भ्रमित हो रहे है। यह घुसपैठियो को पकड़ने के लिए यह बिल जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ता नंदकिशोर सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक ( सीएए) भारतीयों के हितकारी है। विरोधी दल भले लोगों को गुमराह कर भ्रम फैलाने का पर तुला है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक से किसी को नुकसान नहीं होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने देश हित के लिए यह कानून को लाया है, ताकि घुसपैठिया से देश को बचाया जाय।


भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि इस विधेयक से किसी को नुकसान नहीं होगा। प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक लागू होने से देश में घुसपैठिया के खिलाफ कानून है, इसलिए कुछ लोगों को नागवार गुजर रहा है। देश हित के लिए यह कानून की सख्त जरूरत है। इस कानून के समर्थन में भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें बीआरसी से स्टेट बैंक तक कानून के समर्थन जन सैलाब उमड़ पड़ा और जय श्री राम , भारत माता की जय की जयकारे से पुरा बाजार गुज उठा ।
मौके पर सीएए जागरूकता कमिटी के विनय पाण्डेय, अजय पासवान, भाजपा के पूर्व जिलाअधयक्ष नवल सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरदेव सिंह, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद सिंह, रंजीत केसरी,अलीगंज शौणडिक पंचायत समिति सचिव मुकेश कुमार, अवधेश कुमार, सुधीर कुमार, विनोद सिंह अलावे बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता  एवं स्वयंसेवक जुलूस में बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे ।

Post Top Ad -