गिद्धौर : CAA एवं NRC को लेकर BJP द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 15 जनवरी 2020

गिद्धौर : CAA एवं NRC को लेकर BJP द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-

गिद्धौर स्थित लॉर्ड मिन्टो टावर चौक परिसर में
 भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा एनरसी एवं सीएए के समर्थन में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत साव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।


 इस मौके पर जनसंवाद कार्यक्रम में भाग ले रहे मुख्य अतिथि सह जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने नागरिकता संसोधन अधिनियम 2019 बनाकर गांधी जी को सच्ची श्रंद्धाजलि दी है। इस बिल को धरातल पर लाकर गांधीवादी  मानवीयता का श्रवश्रेष्ट उदाहरण  पेश किया है। उन्होंने आगे कहा कि नागरिकता संसोधन कानून से धार्मिक आधार पर पाकिस्तान से प्रताड़ना का शिकार हो भारत आये लगभग 65 प्रतिशत दलित वर्ग के शरणंर्थी को नागरिकता मिलेगी। यह कानून किसी के नागरिकता को छीनने के लिए नहीं बनी है। आपलोग विपक्षी पार्टियों के नागरिकता संसोधन कानून से जुड़े दुष्प्रचार पर ध्यान न दे। उन्होंने कहा कि देश हित मे  सरकार के इस मानवीय पहल की आप सभी लोग जन जन तक पहुंचाने का कार्य करे ताकि भारत को एक सशक्त राष्ट बनाया जा सके।


कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र तिवारी, कृष्णनंदन सिंह, जनसंवाद प्रभारी विनय कुमार पाण्डेय, सुरेंद्र यादव, अजय पासवान, कल्याण सिंह, कुणाल सिंह, भोला पाण्डेय, संजय मंडल, बलराम सिंह ने भी संबोधित किया व देश के आम अवाम के हित में लिये गये इस फैसले को जन जन पहुंचाने की बात कहीं। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Responsive Advertisement