सुरेंद्र मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘लाखों में एक हमार भौजी’ का मुहूर्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

सुरेंद्र मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘लाखों में एक हमार भौजी’ का मुहूर्त

मनोरंजन | अनूप नारायण :
सुरेंद्र मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘लाखों में एक हमार भौजी’ का भव्‍य मुहूर्त आज मुंबई स्थित मुंबई फिल्‍म स्‍टूडियो में संपन्‍न हो गया। इस मौके पर फिल्‍म की निर्मात्री उषा मिश्रा, लेखक – निर्देशक सुरेंद्र मिश्रा है ! इस फिल्म में अजय श्रीवास्तव और गोपाल सिंह के साथ मुख्य भूमिका में अभिनय करते पहलीबार पर्दे पर नजर आएंगे ! मुहूर्त के औसर पर बतौर गेस्ट अयाज़ खान, केतन मारु, अजय कुमार ,सुनील बुबना, ऋतू पांडेय ,मनोज ओझा, नागेश मिश्रा, दीपक भाटिया, संजय भूषण पटियाला, जावेद, शरद कुमार, प्रेम मिशन के स्वामी जी आदि लोग मौजूद रहे। सबों ने फिल्‍म के कंसेप्‍ट को सराहा है और कहा कि सामाजिक और पारिवारिक सरोकार ही भोजपुरी फिल्‍मों की आत्‍मा है। यह इस फिल्‍म में भी देखने को मिलेगा। इसके लिए फिल्‍म के निर्माता – निर्देशक को ढ़ेर सारी बधाई व शुभकामनाए।

वहीं, फिल्‍म के निर्देशक सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि फिल्म ‘लाखों में एक हमार भौजी’ एक पारिवारिक फिल्‍म है। यह फिल्‍म मनोरंजन के साथ – साथ लोगों को परिवार से जोड़ने का संदेश देने वाली है। फिल्‍म की कहानी में नयापन है। यही हमारे फिल्‍म के यूएसपी है। साथ ही हमारे फिल्‍म में संवाद और गाने भी बेहतरीन होंगे। इसका दावा हम कर रहे हैं। जल्‍द ही हम फिल्‍म के शूटिंग को जायेंगे। फिल्‍म में अजय श्रीवास्‍तव  और गोपाल सिंह लीड रोल में एक साथ पहलीबार नजर आएंगे और फिल्‍म को सुरेंद्र मिश्रा डायरेक्‍ट कर रहे है । फिल्म की निर्मात्री उषा मिश्रा ने बताया की सुरेंद्र मिश्रा हमारी नाव के कप्‍तान है। इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि फिल्‍म सफलतपूर्वक बनेगी और जब सिल्‍वर स्‍क्रीन पर आयेगी तो लोग भोजपुरी फिल्म ‘लाखों में एक हमार भौजी’ से खूब जुड़ पायेंगे। फिलहाल अभी हमारा फोकस फिल्‍म के शूटिंग पर है। जल्‍द ही हम फिल्‍म के पूरे स्‍टार कास्‍ट की घोषणा भी करेंगे। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

Responsive Advertisement