दिल्ली चुनाव : उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी करेगी कांग्रेस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

दिल्ली चुनाव : उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी करेगी कांग्रेस


17 JAN 2020

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। कांग्रेस दिल्ली इकाई के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने कहा, "हमने ज्यादातर सीटों पर चर्चा की है और सूची कल (शुक्रवार) जारी की जाएगी।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वरिष्ठ नेता चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने कहा कि इस संबंध में आलाकमान फैसला करेगा। चोपड़ा ने कहा "मैं चुनाव नहीं लडूंगा, क्योंकि मुझे चुनावों का प्रबंधन करना है।"

कांग्रेस नई दिल्ली सीट के लिए उम्मीदवार के नाम पर कोई अंतिम निर्णय नहीं ले पाई है, जहां से मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है, लेकिन अजय माकन अपनी बेटी के अस्वस्थ होने पर अमेरिका चले गए हैं।

Post Top Ad -