भोजपुरी फिल्म 'प्यार तो होना ही था' की शूटिंग लखनऊ में शुरू - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 16 जनवरी 2020

भोजपुरी फिल्म 'प्यार तो होना ही था' की शूटिंग लखनऊ में शुरू

 मनोरंजन | अनूप नारायण :
 युवा दिलों की धड़कन युवासुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और फिल्म निर्देशक प्रमोद शास्त्री की हैट्रिक भोजपुरी फिल्म प्यार तो होना ही था की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय स्थलों पर शुरू हो गई है। ए.सी.एच. एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म का निर्माण फिल्म निर्माता अमित हिंडोचा भव्य पैमाने पर कर रहे हैं। वे काफी सुलझे हुए फिल्म मेकर हैं, वे भोजपुरी सिनेमा को स्वस्थ मनोरंजक व संपूर्ण पारिवारिक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। काफी मझे हुए फिल्म निर्देशक प्रमोद शास्त्री हर वर्ग के दर्शकों के मनोरंजन का ध्यान में रखकर इस फिल्म की मेकिंग कर रहे हैं।

 भोजपुरिया दर्शकों के बीच एक बार फिर निर्देशक प्रमोद शास्त्री और नायक अरविन्द अकेला कल्लू की सुपरहिट जोड़ी खूब धमाल मचाने वाली है। साथ ही  और नायिका यामिनी सिंह और कनक यादव का मोहक आदायगी का जलवा ही जलवा होगा। फिल्म के निर्माता अमित हिंडोचा हैं। निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। लेखक एस के चौहान हैं। संगीतकार ओम झा हैं। छायांकन जगविंदर सिंह, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ दिनेश यादव का है। ई.पी. दीपक सिंह, लाइन प्रोड्यूसर आनंद श्रीवास्तव, निर्माण सलाहकार कुमार विशाल वर्मा हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, कनक यादव, सुशील सिंह, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, सुधा झा, पुष्पा वर्मा, रोहित सिंह मटरू, दीपक सिंह, चन्दन कश्यप आदि हैं। 

Post Top Ad -