चंद्रदीप थाना में लोक अदालत शिविर आयोजित, दो मामलों का हुआ निष्पादन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 25 जनवरी 2020

चंद्रदीप थाना में लोक अदालत शिविर आयोजित, दो मामलों का हुआ निष्पादन


अलीगंज (चंद्रशेखर आज़ाद) :-


 चंद्रदीप थाना परिसर में शनिवार को आधा दर्जन भूमि विवाद के मामलों की सुनवाई थानांध्यक्ष सुनील कुमार व राजस्व अधिकारी मो. इकबाल एवं अंचल निरीक्षक अशोक राय की देख-रेख में आधा दर्जन फरियादियो के मामलों की सुनवाई हुई। जिसमें दोनों पक्षों के मौजूदगी में कागजातों के आधार पर अलीगंज की प्रतिवादी सुशीला देवी एवं बबिता देवी के द्वारा वादी मनोज मेहता के कागजातों के आधार पर निष्पादन किया गया। राजस्व अधिकारी  ने जानकारी देते हुए बताया कि अंचल क्षेत्र में जानकारी के अभाव में आपस में लोगों को तनाव व झगड़ा झंझट का रूप में तब्दील हो जाता है। इसलिए थानअध्यक्ष के मौजूदगी में कागजातों के आधार पर दोनों पक्षों का मामलों की सुनवाई कर निष्पादन कर दिया जाता है। उन्होंने बताया आधा दर्जन भूमि विवाद की सुनवाई की गयी जिसमें दो मामले का निपटारा कर दिया गया। शेष अगले शनिवार की सुनवाई किया जाएगा । मौके पर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, अंचल निरीक्षक अशोक राय के अलावे दो दर्जन फरियादी उपस्थित थे।

Post Top Ad -