सोनो : नीतीश कुमार के समर्थन में जल जीवन हरियाली के लिए मानव श्रृंखला में शामिल हुए एनडीए कार्यकर्ता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 19 जनवरी 2020

सोनो : नीतीश कुमार के समर्थन में जल जीवन हरियाली के लिए मानव श्रृंखला में शामिल हुए एनडीए कार्यकर्ता

सोनो : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर रविवार को लोगों ने एक दूसरे को हाथ पकड़कर उत्सवी माहौल में मानव श्रृंखला बनाया। खैरा प्रखंड के केन्दूआ मोड़ से झाझा प्रखंड के मनीकुरा मोड़ तक ठंड के ठिठुरन के वावजूद लोगों ने एक दूसरे को हाथ पकड़कर मानव श्रृखंला बनाया और पूरे बिहार में जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लागू करने संदेश दिया।मानव श्रृंखला में लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ आये थे। मानव श्रृखंला मे जदयू प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर अंसारी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने अपने कार्यकताओं के साथ, सीडीपीओ अमृता रंजन ने अपने कर्मीयों के साथ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्राशांत कुमार चौधरी अपने जनवितरण दुकानदारों के साथ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि भूषण कुमार अपने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ, विद्यालय के तमाम बच्चों के आलावे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बनाया। पूर्वाहन 11:30 बजे से प्रारंभ इस मानव श्रृखंला का समापन दोपहर 12:00बजे हुआ। इस दौरान यातायात रोक दिया गया और  प्रशासन बड़ी मुस्तैदी के साथ खड़े दिखे। इधर, सोनो स्थित चन्द्रशेखर सिंह महाविद्यालय के प्रार्चाय ने महाविद्यालय के समाने बच्चों के साथ बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली,नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर अपनी सहभागिता दिखाई।

Post Top Ad -