पटवाबाद में बनी स्वच्छ एवं सुजल गांव की कार्ययोजना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 20 जनवरी 2020

पटवाबाद में बनी स्वच्छ एवं सुजल गांव की कार्ययोजना

देवघर। जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ एवं सुजल गाँव को लेकर प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों ने मधुपुर प्रखण्ड के पटवाबाद ग्राम पँचायत का भ्रमण कर उसकी कार्ययोजना तैयार की। स्वछ एवं सुरक्षित पेयजलापूर्ति, ओडीएफ स्थायित्व, ठोस-तरल -प्लास्टिक  कचरा प्रबंधन और सहायक गतिविधियों पर कुल पाँच समूहों ने पूरे ग्राम का अध्ययन कर समस्याओं का जाना और फिर उन्होंने ही समाधान ढूंढ कर कार्ययोजना तैयार की। 
महिलाओं ने ग्रामीणों के समक्ष नजरी नक्शा बनाया और अपनी प्रस्तुति दी। अध्ययन में पाया गया कि पँचायत में जल एवं स्वच्छता की सुविधा तो पर्याप्त है लेकिन लोग स्वच्छता के प्रति उदासीन हैं। मुखिया राजु यादव को कार्ययोजना सौंपते हुए जिला समन्वयक पंकज भूषण पाठक ने  समय-समय ग्राम सभा कर लोगों को जागरूक करने को कहा। क्षेत्र भ्रमण में जिला परामर्शी रीना टोप्पो, प्रखण्ड समन्वयक अनन्त कुमार, राशिद अंसारी, पलटू दास और रंजीत राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षण का पांचवा बैच 20 से 22 और अंतिम बैच 23 से 25 जनवरी तक चलेगा।
Input :- चंदन पांडेय

Responsive Advertisement