सोनो : महेश्वरी पंचायत के मुखिया ने किया चूड़ा-दही भोज का आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 15 जनवरी 2020

सोनो : महेश्वरी पंचायत के मुखिया ने किया चूड़ा-दही भोज का आयोजन



सोनो (मदन शर्मा) -
 बुधवार को प्रखंड के महेश्वरी पंचायत मुखिया अजय कुमार सिंह ने मकरसंक्रांति पर्व के अबसर पर दही चुड़ा के भोज आयोजन किया। दही चुड़ा भोज में पंचायत की जनता, कार्यकर्ता, पंचायत कर्मियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।


मुखिया अजय कुमार ने पंचायत वासियों के साथ दही चुड़ा के भोज मे आये सभी लोगों को मकरसंक्रांति पर्व के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आगे उन्होंने कहा कि लोगों के सुख शांति और समृद्धि लायेंगे ऐसी प्रभु से कामना की। दही चुड़ा के भोज में वार्ड सदस्य के साथ साथ कार्यकताओं में एकजुटता दिखाई दी।


 दही चुड़ा के भोज मे किसान सलाहकार, विकास मित्र, हल्का कर्मचारी ,पंचायत शिक्षक, पंचायत कर्मियों ने दही चुड़ा एवं खस्ता तिलकुट की खुब लुफ्त उठाया। प्रखंड में पहली बार मुखिया अजय कुमार सिंह ने दही चुड़ा की भोज दिया और एक मिशाल कायम किया। दही चुड़ा भोज में मित्रता की मिठास तिलकुट से ज्यादा मिलने को देखा गया। मुखिया द्वारा आयोजित दही चुड़ा भोज का लोगों एवं बुद्धिजीवियों ने सराहना की। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष ललित नारायण सिंह ने कहा कि महेश्वरी पंचायत के युवा मुखिया ने पहली बार दही चुड़ा भोज आयोजित कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है।

Responsive Advertisement