सोनो : थानाध्यक्ष एवं डॉ. परवाज़ ने किया 150 कम्बल का वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 15 January 2020

सोनो : थानाध्यक्ष एवं डॉ. परवाज़ ने किया 150 कम्बल का वितरण

सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-

 रविवार को प्रखंड के अगहरा, टहकार, मेरियम पहाड़ी , वावाथान, नैनपत्थर , बलथर तिलियाछोराट ,अमझरी , दहियारी ,सहित दर्जनों सुदूरवर्ती इलाके में गरीब ,असहाय, दिव्यांग ,जरुरतमंद लोगों के प्रखर जैनाचार्य श्री नयवर्धन जी महराज की सत्प्रेरणा समिति की सौजन्य से थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं डॉ. एम. एस. परवाज़ ने ठंड के ठिठुरन से बचने के लिए 150 कम्बल वितरण किया। 


थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने थाने क्षेत्र अगहरा गांव में रविवार के सुबह आठ बजे पहुँचकर गरीब, असहाय, निर्धन, जरुरतमंद लोगों के बीच जा कर सैकड़ों कम्बल का वितरण करते हुए कहा कि ऐसे काम से उन्हें सकुन मिलता है और समाजिक कार्य में हमेशा मदद के आगे आने की बात कही। उन्होंने ठंड के ठिठुरन से गरीबों को बचाने के लिए डॉ. एम. एस. परवाज़ की मुक्तकंठ से प्रशंसा की तथा इस पहल के लिए धन्यवाद का पात्र बताया।
 इस मौके पर डॉ. एम. एस. परवाज़ ने कहा है कि ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में हमेशा से सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं और जैनाचार्य श्री नयवर्धन सुरीश्वरी महाराज जी की सत्प्रेरणा से हमलोग गरीबों के बीच है और गरीबों के सेवा करने से सकुन मिलता है। इन गरीब की दुआओं से हमलोगों के भाग्य का उदय होता है।सुदूरवर्ती क्षेत्र जहाँ सरकारी स्तर पर भी ठंड के ठिठुरन से बचने के लिए कोई व्यवस्था हो पाती है वहां जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर करुण के सागर महावीर स्वामी भगवान के जन्मस्थली लछुआड़ समिति के सौजन्य से 1200 कम्बल वितरण कर सुकुन मिला है।

समाज सेवी सह भाजपा किसान मौर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने भी प्रो० कृष्णमुरारी सिंह के आवास पर गरीब ,असहाय, दिव्यांग के बीच दर्जनों कम्बल वितरण किया। कम्बल वितरण में सेवानिवृत्त शिक्षक कामदेव दुबे, पूर्व मुखिया नकुल यादव, जानकी यादव, प्रो०कलानंद सिंह ,समाजसेवी छोटन यादव, विन्देश्वरी दास ,नीरज कुमार साह, विनय कुमार पासवान , बमबम बर्णवाल , वार्ड सदस्य सरीता देवी, विकास मित्र हीरणी देवी आदि उपस्थित थे।

Post Top Ad