गिद्धौर-जमुई मुख्यमार्ग पर सड़क दुर्घटना : इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 29 जनवरी 2020

गिद्धौर-जमुई मुख्यमार्ग पर सड़क दुर्घटना : इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत


gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) :-

जमुई- गिद्धौर एनएच 333 पर रतनपुर के समीप तेज़ रफ़्तार बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया। जहां व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। पटना जाने के दौरान रास्ते में ही मृत्यु हो गई।


मृतक की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के गेनाडीह गांव निवासी स्व. रामेश्वर तांती के पुत्र राजकिशोर तांती के रूप में हुई है। स्वजन ने बताया कि व्यक्ति गांव के खलिहान से साइकिल पर धान लेकर रतनपुर  गांव में नेपाली सिंह को देने जा रहा था। इसी दौरान रतनपुर की ओर आ रही बाइक असंतुलित होकर जोरदार ठोकर मार दी। जिससे व्यक्ति के सर में गंभीर चोट लगने की वजह इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।


इधर, मौत के परिजन स्वजन में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी उर्मिला देवी के चीख से पूरा अस्पताल गमगीन हो गया। मृतक को दो पुत्र और दो पुत्री है। मृतक खेती कर अपने परिवार का भरण- पोषण करता था।

Input :- मो. अंजुम आलम, जमुई

Post Top Ad -