गिद्धौर में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन 24 को - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 23 जनवरी 2020

गिद्धौर में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन 24 को



न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

शुक्रवार को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के ख़िलाफ़ एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।


उक्त आशय की जानकारी देते हुए पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सह जन संघर्ष मोर्चा के कुणाल सिंह, कल्याण सिंह एवं अजीत कुमार झा ने संयुक्त रूप से बताया कि गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार  एवं जन लाभकारी योजनाओं में अनियमितता को लेकर जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय परिसर में शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर बीडीओ गोपाल कृष्णन के द्वारा डीएम से पत्राचार किया जा चुका है जिसकी प्रतिलिपि अंचल अधिकारी गिद्धौर एवं गिद्धौर थाना को बजी प्रेषित की गई है। शुक्रवार को 11 बजे होने वाले इस धरना कार्यक्रम में गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के सैंकड़ों ग्रामीण अपने 5 सूत्री मांगों को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।

Post Top Ad -