बरहट : नक्सलियों के नाम मांगी 10 लाख की लेवी, तीन नामजद व दो अज्ञात की चर्चा पत्र में - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 5 जनवरी 2020

बरहट : नक्सलियों के नाम मांगी 10 लाख की लेवी, तीन नामजद व दो अज्ञात की चर्चा पत्र में

बरहट/जमुई (न्यूज़ डेस्क) :- 

नक्सलियों के नाम पर बरहट थाना क्षेत्र के भरकहुआ गांव के तीन लोगों से 10 लाख रूपया की लेवी मांगी गई है। सुबह ग्रामीणों  ने पावर हाउस के निकट घटवे बाबा के पास पोल पर  सटा पर्ची पाया तो ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बरहट थानाध्यक्ष को दी। जानकारी मिलने के पश्चात थानाध्यक्ष दल बल के साथ वहां पहुंचे और पर्ची को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं दूसरा पत्र भरकहुआ गांव के श्यामदेव यादव के घर के बाहर ट्रैक्टर के नीचे फेंका था।
पत्र  के अनुसार भरकहुआ गांव के गुलीचंद यादव का बेटा श्याम सुंदर यादव, श्यामदेव यादव का बेटा दीपक कुमार एवं अर्जुन यादव का बेटा मगन यादव (थाना का ड्राइवर) के नाम लिखा था कि 8 जनवरी तक सवा लाख बाबा के पास रात्रि 9:40 तक पैसे की व्यवस्था कर पहुंचा दें। अन्यथा 10 जनवरी तक वे मार दिए जाएंगे। इसके साथ ही पत्र में यह भी लिखा है कि श्यामदेव यादव का बेटा दीपक कुमार 10 लाख रुपया की व्यवस्था करे अन्यथा उनके साथ यही हाल होगी। पत्र के अनुसार दो अज्ञात पर भी नक्सलियों के कार्यवाही की बात कही गई है। पत्र के नीचे लाल स्याही से एमसीसी के आदेशानुसार लिखा बताया गया है।

ग्रामीण है सकते में -

इस घटना के बाद ग्रामीण सकते में हैं। इस संबंध में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि जिनके नाम पत्र लिखा बताया गया वे गांव के सीधे-साधे व्यक्ति बताए गए। उनका कोई अपराधिक चरित्र  नहीं नहीं है।इसी कारण ग्रामीण सकते में हैं कि कहीं यह नक्सलियों के नाम पर किसी अराजक तत्वों का तो काम नहीं। वहीं पीड़ित ने बताया 10 लाख रूपया तो दूर  वे ₹10000 भी देने में असमर्थ हैं , क्योंकि उनकी जीविका का साधन खेती के सिवाय कुछ नहीं है।


शरारती तत्वों का किया गया है ये काम - 

 बरहट थाना के थानाध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल हलीम ने बताया कि जिन लोगों का नाम पर्चे में लिखा है,वे  सीधे साधे लोग है, पर्चा किसी शरारती तत्वों के द्वारा लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Responsive Advertisement