युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव वाई पी सुमन को बनाया गया मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ युवा लोजपा प्रभारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 8 दिसंबर 2019

युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव वाई पी सुमन को बनाया गया मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ युवा लोजपा प्रभारी

अलीगंज [चंद्रशेखर सिंह] : जिले के अलीगंज प्रखंड के मानपुर गांव  निवासी लोजपा के मजबूत सिपाही युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव वाई पी सुमन को युवा लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सर्राफ ने संगठन में कार्य कुशलता को देखते हुए  मध्य प्रदेश एवम् छत्तीसगढ़ का युवा प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि वाई पी सुमन के कुशल नेतृत्व में हमारा दोनों प्रदेश में युवा लोजपा को संगठन में मजबूती प्रदान होगा। बताते चलें कि वाई पी सुमन  पार्टी के स्थापना काल से ही मध्य प्रदेश के युवा लोजपा एवम् छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। श्री सुमन लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई के युवा सांसद चिराग पासवान, लोजपा के संरक्षक केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान  एवम् युवा लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सर्राफ  का आभार प्रकट करते हुए कहा कि, लोजपा संगठन में मजबूती प्रदान करना हमारा पहला लक्ष्य होगा। 
लोजपा के जिलाध्यक्ष रूबेन सिंह दलित सेना के प्रदेश महासचिव सुभाष पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीउल्लाह, दलित सेना के जिलाध्यक्ष रविशंकर पासवान, युवा जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह, आई टी सेल जिलाध्यक्ष गुंजन तिवारी, अलीगंज शौणडिक पंचायत समिति सचिव मुकेश कुमार, मनोज कुशवाहा, दिलीप कुमार,  अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष बख़ोरी पासवान ,युवा लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष वेद प्रकाश, मीडिया प्रभारी मो परवेज मुशर्रफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान को साधुवाद व बधाई दी है। लोगों ने बताया कि इनके  नेतृत्व में पार्टी की संगठन मजबूत होगी।

Post Top Ad -