सोनो : MLA सावित्री देवी के नेतृत्व में CAA के खिलाफ महागठबंधन ने किया सड़क जाम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 21 December 2019

सोनो : MLA सावित्री देवी के नेतृत्व में CAA के खिलाफ महागठबंधन ने किया सड़क जाम



सोनो | मदन शर्मा [Edited by: Sushant] :
शनिवार को सोनो, चकाई एवं झाझा मुख्य पथ सोनो चौक पर स्थानीय विधायक सावित्री देवी के नेतृत्व में महागठबंधन के कार्यकताओं ने NRC  एवं CAA के विरोध में सड़क जाम कर दिया और सड़क पर बैठ गए। बंद समर्थकों को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सावित्री देवी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार आरएसएस के एजेंडा को फॉलो कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून भी आरएसएस के एजेंडा का ही परिणाम है। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ किया है एवं आम लोगों जे आपसी सौहार्द को खत्म करना चाह रहे हैं। राजद के युवा नेता विजय शंकर यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार देश में लोगों के अमन चैन, आपसी सौहार्द मे वैमनस्यता फैलाने का काम कर रहे हैं।आज कमरतोड़ मंहगाई से ध्यान हटाने के लिए नागरिकता संशोधन बिल को लागू कर रहे हैं। जबतक नागरिकता बिल मे संशोधन नहीं किये तबतक सड़क पर धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।

मौके पर काग्रेंस प्रवक्ता महेन्द्र दास, जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम मंडल, सीताराम यादव, जानकी यादव, सरपंच मीठु यादव, बंगाली यादव, प्रखंड अध्यक्ष रियासत हसन, असलम अंसारी, अशोक यादव, प्रदीप यादव, महेन्द्र यादव सहित दर्जनों नेताओं ने इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

Post Top Ad