सोनो : आंगनबाड़ी केन्द्रों पर की गई गोदभराई, सेविकाओं ने किया जागरूक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 7 दिसंबर 2019

सोनो : आंगनबाड़ी केन्द्रों पर की गई गोदभराई, सेविकाओं ने किया जागरूक


सोनो : शनिवार को प्रखंड में संचालित सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गोदभराई कार्यक्रम आयोजित की गई। आंगनबाड़ी केन्द्र पर 7 से 9 माह की गर्भवती महिला गोदभराई की तिथि बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के द्वारा तय की गई।

आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिला को सतरंगी थाली में फल एवं श्रृंगार सामग्रियां आँचल में दी गई। आंगनबाड़ी सेविका द्वारा अनेक प्रकार के भोज्य पदार्थ, जैसे चावल, दाल, दुध, फल हरी साग-सब्जी के आलावे पौष्टिक आहारों की प्रदर्शनी लगाई गई और ग्रामीण महिलाओं को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिला को चुनरी ओढ़ाकर व तिलक लगाकर गोदभराई की रस्म पूरी की गई। आंगनबाड़ी सेविका द्वारा ग्रामीण महिलाओं को लड़का और लड़की में कोई भेदभाव नहीं रखने के लिए जागरूक किया गया।

प्रखंड के नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र में ग्रामीणों को गोदभराई की जानकारी नहीं हो पाती है। आंगनबाड़ी केंद्र रविदास टोला बलथर, तिलियाछोराट, तैरूखा, नावाडीह, ढोकली, चुरहैत, केशोफरका, अगहरा, देवरूखी, सारेवाद, लालीलेवार आदि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका द्वारा गोदभराई की गई।

Input : मदन शर्मा
Edited by : Aprajita

Post Top Ad -