अलीगंज : दिल्ली की फैक्ट्री में हुई अगलगी में हुए मजदूरों की मौत पर शोकसभा आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 11 दिसंबर 2019

अलीगंज : दिल्ली की फैक्ट्री में हुई अगलगी में हुए मजदूरों की मौत पर शोकसभा आयोजित

अलीगंज [चंद्रशेखर सिंह] :
प्रखंड के अलीगंज बाजार स्थित युवा शक्ति कार्यालय में लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान की अध्यक्षता में सर्वदलीय शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने सर्व प्रथम मृत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना किया गया। बता दें कि दिल्ली स्थित अनाज मंडी इलाके में रविवार को सुबह 5बजे बैग बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी। आग व प्लास्टिक की धुएं से 43 कामागार मजदूरों की मौत हो गयी।जिसमें 30 मजदूरों बिहार के हैं। मरने वाले सभी मजदूरों फैक्ट्री में ही रहते थे। अचानक  शर्ट शरकिट बिजली से आगजनी की घटना घटी।

शोकसभा को संबोधित करते हुए बखोरी पासवान ने कहा कि इतनी वीभत्स घटना से सभी लोगों में दुख है। मजदूरों परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बाहर जाकर फैक्ट्री में कड़ी मेहनत कर काम कर परिवार चलाते हैं। घर का कमाऊ सदस्य चले जाने से परिजनों में कितनी बड़ी आ पड़ी है। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर सुरक्षित नही है। युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने मृत मजदूरों के परिजनों को सरकार 25-25 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि मजदूरों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार को नियम बदलने की जरूरत है। अग्नि कांड में मरने वाले ज्यादातर मजदूर बिहार के हैं।और काफी गरीब हैं।

मौके पर राजेश पासवान, अरूण पांडेय, मो. मकसूद आलम, फ़िरंगी रंजक, शंभु सिंह, गोपाल सिंह, सिंघेश्वर महतो, शिशुपाल महतो, अनिल यादव, कपिलदेव यादव, गोविंद पासवान, परमेश्वर यादव, रविशंकर सिंह, रवींद्र महतो, कृष्ण महतो, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -