चकाई : भाकपा माले के तृतीय महासचिव कॉमरेड बिनोद मिश्र की मनाई गई पुण्यतिथि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 18 दिसंबर 2019

चकाई : भाकपा माले के तृतीय महासचिव कॉमरेड बिनोद मिश्र की मनाई गई पुण्यतिथि


चकाई [श्याम सिंह तोमर] :
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने भाकपा माले के तृतीय महासचिव कामरेड बिनोद मिश्र की पुण्यतिथि कियाजोरी पंचायत के घाघरा जलाशय के पास बुधवार को मनाया। इस मौके पर सर्वप्रथम भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य एवं खेग्रामस के राज्य पार्षद कामरेड मोहम्मद सलीम अंसारी ने कामरेड बिनोद मिश्र की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कामरेड बिनोद मिश्र ने देश की शोषित पीड़ित जनता के दर्द को देखते हुए आईआईटी खडगपुर में व्याख्याता के पद को छोड़कर शासकवर्ग के खिलाफ शोषित पीड़ित जनता को एकजुट कर जन युद्ध में कूद पड़े।
आज देश में तमाम संसाधनों पर मुट्ठी भर लोगों का कब्जा है। किसान मजदूरों के हक अधिकारों पर हमले बढ़े हैं। शोषण-दमन के खिलाफ मेहनतकशों की एकजुटता समय की मांग है इस वक्त किसान-मजदूर की व्यापक एकता एवं तमाम लूट खसोट के खिलाफ एकता वदध संघर्ष समय की मांग है।

तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माल्यार्पण किया एवं कामरेड बिनोद मिश्र के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कामरेड शिवन राय, राधे साह, बासुदेव हांसदा, रुपन साह, भरत यादव, सुमन बेसरा फूचन टूडू, शाहिद अंसारी, सत्तार अंसारी, हरि पुजहर, बिजय पंडित, सीताराम यादव, धनेशवर यादव समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -