चकाई : एबीवीपी की इकाई का हुआ गठन, सेजल को बनाया गया नगर छात्रा प्रमुख - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 18 दिसंबर 2019

चकाई : एबीवीपी की इकाई का हुआ गठन, सेजल को बनाया गया नगर छात्रा प्रमुख



18 DEC 2019

चकाई [श्याम सिंह तोमर] :
फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय चकाई में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चकाई इकाई के कॉलेज इकाई एवं नगर इकाई का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता  पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो. महेंद्र राय ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार सिन्हा को नियुक्त किया गया। साथ ही नगर उपाध्यक्ष पद पर प्रो. नकुल प्रसाद गुप्ता, नगर मंत्री साजन कुमार, नगर सह मंत्री राहुल कुमार राम एवं दीपक शर्मा, कॉलेज अध्यक्ष सिद्धेश्वर कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष हरिनंदन कुमार मालाकार, नगर छात्रा प्रमुख सेजल राय, कार्यालय मंत्री सह मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता को बनाया गया।

वहीं नगर कार्यकारिणी प्रमुख के रूप में कृष्ण गोपाल राय, प्रमोद कुमार  यादव, बापी कुमार, अनिल सिंह, राजू कुमार, अनिल कुमार यादव, गणेश कुमार रॉय, आनंद कुमार, चंदन चौधरी कुन्दन कुमार शर्मा, चंदन कुमार एवं अन्य को दायित्व दिया गया।

Post Top Ad -