Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : PDS दुकानों में POS मशीन नहीं कर रहा काम, लेन-देन प्रभावित

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

 गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों को विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए पीओएस मशीन इन दिनों गले की हड्डी के भूमिका में नजर आ रहा है।
खबर है कि पीओएस मशीन पिछले 2 दिनों से कार्य नहीं कर रही है। परिणामतः  जन वितरण प्रणाली की दुकानों में लेनदेन कार्य प्रभावित है। इससे उपभोक्ताओं को पीएचएच का राशन नहीं मिल पा रहा है।

गौरतलब है कि विभागीय निर्देशन पर पीओएस मशीन  से ही जन वितरण के उपभोक्ताओं को खाद्यान्न की आपूर्ति करनी है। पर जन वितरण प्रणाली के सॉफ्टवेयर पर जब से अपडेट हुआ तब से उपभोक्ताओं की ही परेशानी बढ़ गई। बीते 2 दिनों से लिंक फेल रहने के कारण उपभोक्ताओं का बिल कट नहीं  पा रहा है, जिस कारण से डीलर उन्हें अनाज नहीं दे रहे हैं। उपभोक्ताओं को राशन दुकान से खाली हाथ वापस आना पड़ रहा है।

- कहते हैं उपभोक्ता-

वहीं इस संदर्भ में उपभोक्ताओं से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाने पर मशीन रीड नहीं कर पा रहा है जिसके कारण डीलर खाद्यान नहीं दे रहे।

 - क्या कहते है पीडीएस संचालक डीलर -

पीओएस मशीन में आई गड़बड़ी को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र के कुछ डीलर से बात करने पर ज्ञात हुआ कि खाद्यान देने की डिजिटल प्रक्रिया को प्रोसेस करने में मशीन असमर्थ हैं। इसके कारण उपभोक्ता को खाद्यान देने में परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं के भीड़ जमने से  डीलरों को भी खरी-खोटी सुनना पड़ रहा है।

 - बोले अधिकारी -

इस बाबत गिद्धौर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार मनोज ने बताया कि कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण ये समस्या आ रही है। विभाग इसके निष्पादन को लेकर प्रयासरत है।