लगातार दूसरी बार एबीवीपी के जमुई जिला संयोजक बनाये गए गिद्धौर के निहाल वर्मा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 29 दिसंबर 2019

लगातार दूसरी बार एबीवीपी के जमुई जिला संयोजक बनाये गए गिद्धौर के निहाल वर्मा

गिद्धौर/जमुई [सुशान्त साईं सुन्दरम] : मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 61वें प्रांतीय अधिवेशन में एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. शैलेश्वर प्रसाद द्वारा विश्वविद्यालय एवं प्रांतीय अधिकारीयों का निर्वाचन एवं मनोनयन किया गया। इसमें जमुई जिला के निहाल वर्मा को लगातार दूसरी बार जिला संयोजक बनाया गया।
बता दें कि निहाल वर्मा मूलतः जमुई जिलान्तर्गत गिद्धौर के रहने वाले हैं। इनकी शिक्षा-दीक्षा बी.कॉम तक हुई है। वर्त्तमान में ये बी.एड कर रहें है। जिले में रहकर पढ़ाई करने के कारण वर्ष 2010 में एबीवीपी के संपर्क में आये और 2012 से इन्होंने अपनी सक्रीय भूमीका के कारण एबीवीपी जमुई में अपनी अमिट पहचान बनाई है।

2014 में इन्हें एकलव्य कॉलेज का अध्यक्ष बनाया गया एवं 2015 में एबीवीपी के गिद्धौर नगर मंत्री रहे, वर्ष 2016 में संगठन के विस्तार हेतु बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने। 2018-19 में जिला संयोजक बनाये गए, संगठन के प्रति समर्पण एवं छात्र-छात्राओं के बीच खासी लोकप्रियता के कारण पुनः जिला संयोजक जैसा महत्वपूर्ण दायित्व इन्हें लगातार दूसरी बार प्रदान किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सांगठनिक दृष्टिकोण से जमुई की भूमि काफी उर्वरा रही है। अनेकों कार्यक्रमों, छात्राओं की आत्म रक्षा के लिए मिशन साहसी एवं छात्र हित के विभिन्न आन्दोलनों के सहारे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जमुई जिले के छात्र-छात्राओं का समर्थन प्राप्त किया है। 

गिद्धौर नगर मंत्री विकास यादव, राहुल राज, आशुतोष वैभव, निशु कुमार एवं एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि निहाल वर्मा जैसे समर्पित कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए सकारात्मक पहल है, इनके नेतृत्व में संगठन नित नई ऊंचाई प्राप्त करता आ रहा है।

Post Top Ad -