बिहार : दुष्कर्म में विफल युवक ने युवती को लगाई आग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 9 दिसंबर 2019

बिहार : दुष्कर्म में विफल युवक ने युवती को लगाई आग


09 DEC 2019

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एकबार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां दुष्कर्म करने में विफल होने के बाद एक युवक ने युवती को जिंदा जला दिया। इस घटना में युवती 80 प्रतिशत झलस गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को गांव के ही युवक राजा राज अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती के घर के अंदर घुसा और उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने युवती के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

उसके बाद राजा राज ने ही घायल युवती को एक छोटे से निजी अस्पताल में भर्ती कराया और फिर वहां से फरार हो गया। पीड़िता की मां का आरोप है कि राजा पिछले तीन साल से उनकी बेटी को परेशान करता था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पीड़िता को रविवार रात मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, और पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक पीड़ित युवती का बयान नहीं लिया जा सका है।

Responsive Advertisement