कर्नाटक उपचुनाव में येदियुरप्पा को मिला पूर्ण बहुमत, 15 में से 12 सीटों पर बीजेपी ने गाड़ा झंडा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 9 दिसंबर 2019

कर्नाटक उपचुनाव में येदियुरप्पा को मिला पूर्ण बहुमत, 15 में से 12 सीटों पर बीजेपी ने गाड़ा झंडा

अक्षय कुमार
 बंगलुरू

कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आ गए हैं. बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटों पर जीत दर्ज की. कांग्रेस सिर्फ दो सीटें जीत पाई, जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने कब्जा जमाया.


  • कांग्रेस की झोली में 2 तथा 0 पर आउट हुई JDS
  • विधानसभा में बीजेपी को मिला पूर्ण बहुमत 

कर्नाटक की 15 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटों पर जीत दर्ज की. इसके साथ ही कांग्रेस को 2 तथा एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने कब्जा जमाया. वहीं जनता दल सेक्युलर (JDS) खाता भी नहीं खोल पाई. इस परिणाम के साथ ही येदियुरप्पा सरकार को विधानसभा में पूर्व बहुमत मिल गया है.
बीजेपी ने अथानी, कागवाड़, गोकक, येल्लापुर, हीरेकेरुर, रानेबेन्नूर, विजयनगर, चिक्काबल्लापुर, के.आर.पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, और कृष्णाराजापेटे सीट पर जीत दर्ज की. कांग्रेस को सिर्फ शिवाजीनगर और हुनासुरू से ही संतोष करना पड़ा. होसाकोटे से निर्दलीय प्रत्याशी शरथ कुमार बचचेगौड़ा ने जीत दर्ज की. अधिक सीटों पर अयोग्य करार दिए गए विधायकों ने बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज की.

विधानसभा में बीजेपी को पूर्ण बहुमत
उपचुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी को विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिल गई है. विधानसभा के आंकड़ों पर नजर डालें तो 222 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 112 विधायकों की जरूरत है. 117 विधायकों के साथ BJP के पास अब बहुमत से 5 अधिक विधायक हैं. विपक्ष की तरफ देंखें तो कांग्रेस के पास 68 और जेडीएस के पास मात्र 34 विधायक हैं. वहीं तीन निर्दलीय विधायक भी हैं.

11 विधायकों को मंत्री बनाएंगे CM येदियुरप्पा
इस जीत पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जीतने वाले 12 प्रत्याशियों में से 11 को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा. मैंने रानीबेन्नूर से जीते बीजेपी प्रत्याशी से वादा नहीं किया था. 11 मंत्री बनाने में कोई समस्या नहीं है. मैं अगले 3-4 दिनों में दिल्ली जाऊंगा और कैबिनेट विस्तार को अंतिम रूप दूंगा.

नतीजों पर PM मोदी ने लोगों को दी बधाई
कर्नाटक के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जाहिर की. झारखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश राजनीतिक स्थिरता के बारे में क्या सोचता है और राजनीतिक स्थिरता के लिए देश बीजेपी पर कितना भरोसा करता है, इसका एक उदाहरण आज हमारे सामने है. कर्नाटक में बीजेपी ज्यादातर सीटों पर आगे चल रही है. मैं कर्नाटक के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं

Responsive Advertisement