झाझा : सूर्यास्त होते ही घरों में दुबके लोग, चौराहों पर पसरा सन्नाटा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 29 दिसंबर 2019

झाझा : सूर्यास्त होते ही घरों में दुबके लोग, चौराहों पर पसरा सन्नाटा


न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

तापमान में हुए लगातार गिरावट से ठंड अपने तेवर दिखाने लगी है। सूरज ढलते ही सड़कों पर अन्य दिनों के मुकाबले लोग कम नजर आने लगे हैं। रात परवान चढ़ने के साथ सड़कें भी सुनसान होती चली जा रही है।

झाझा बस स्टैंड एवं कर्पूरी चौक पर  जगह-जगह अलाव जलाते हुए लोग तापकर ठंड से राहत पाते दिखे। झाझा प्रखण्ड क्षेत्र के कुछ जगहों पर अलाव की भी व्यवस्था की गई थी।


ये ठंड का ही असर है कि, देर रात तक गुलजार रहने वाली झाझा की सड़कों पर जल्दी सन्नाटा पसर रहा है। लोग बाहर निकलने के बजाय रजाई-कंबल में दुबकना मुफीद समझ रहे हैं। ठंड को लेकर दवा दुकान के अलावे कुछ छिटपुट दुकानें खुली दिखी। बरहाल झाझा में ठंड से जन-जीवन अस्त व्यस्त है। इसका असर सूर्यास्त के बाद झाझा की सड़कों पर देखा जा सकता है।

Input - विवेक सिंह

Post Top Ad -